उत्तरकाशी,16 फरवरी (आरएनएस)। मानदेय वृद्धि और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की ओर से विकास भवन में बाल विकास विभाग का घेराव किया गया। उन्होंने मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो आगे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।जनपद के सभी विकासखंडों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका मिनी कर्मचारी संगठन से जुड़ी महिलाएं जोशियाड़ा में एकत्रित हुई। वहां से उन्होंने विकास भवन तक मांगों को लेकर नारेबाजी कर जुलूस प्रदर्शन किया। उसके बाद उन्होंने बाल विकास विभाग का घेराव कर अपनी मांगों पर जल्द ही अमल करने के लिए शासन स्तर पर वार्ता करने की मांग की। उनका कहना है कि वह लंबे समय से 18 हजार मानदेय सहित सेवानिवृत्ति के लिए जारी 10 लाख के जिओ में जो तीन सौ की कटौती का आदेश किया गया है। उसे निरस्त किया जाए। साथ ही पोषण ट्रैकर में एक बार ईकेवाईसी होने पर दोबारा उसमें पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनको बायोमीट्रिक प्रणाली से नहीं जोड़ा जाए। क्योंकि उनके पास चुनाव और अन्य प्रशासनिक कई फील्ड के कार्य हैं। अगर उन पर बंदिशे लगाई गई तो वह अपना कार्य नहीं कर पाएंगे। साथ ही कहा कि अतिरिक्त कार्य बोझ होने के बावजूद सरकार उनकी मांग नहीं मान रही है। अगर जल्द ही उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो आगे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर विजयलक्ष्मी, किरन भंडारी, वंदना नौटियाल, बसंता रावत, संगीता श्रीवास्तव, लक्ष्मी नौटियाल, रुकमणी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

