उत्तरकाशी,16 फरवरी (आरएनएस)। गंगनानी कुंड की जातर के चौथे दिन भी कलाकारों के साथ ही स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मेले में चौथे दीन दूर दराज के ग्रामीणों की खूब भीड़ जुटी। सोमवार को गंगनानी मेले के चौथे दिन मंच पर उद्यान विभाग की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। कुटेटी कला संगम की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही लोक गायक अनिल बेसारी, संतोषी खत्री, सावित्री राणा, बाबूराम शर्मा, मयूर झांकी, धर्मेंद्र परमार, संजय तोमर, महेंद्र सिंह चौहान ने विभिन्न सांस्किृति कार्यक्रामों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। जिला पंचायत की ओर से मेले की दिशा व दशा पर मीडिया की भूमिका विषय पर पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया। वक्ताओं ने मेला स्थल पर मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ मेलों की पौराणिकता और पारंपरिक स्वरूप को सुरक्षित रखने पर जोर दिया। गोष्ठी का शुभारंभ लघु सिंचाई समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी, सरिता वर्धन ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

