कोटद्वार,16 फरवरी (आरएनएस)। नैनीडांडा ब्लॉक की न्याय पंचायत कमेड़ा में मुख्यमंत्री के निर्देशन पर जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 12 शिकायतें दर्ज की हुई। जिनका मौके पर समाधान किया गया। इस दौरान 245 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर की अध्यक्षता सिंचाई विभाग दुगड्डा के अधिशासी अभियंता अनिल राठौर ने की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ और समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। ऐसे शिविरों के माध्यम से एक ही स्थान पर विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर नहीं हो पाया है। उनका प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी, बीडीओ प्रमोद चंद पांडे, एडीओ (पंचायत) हुसैन अली, ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र रावत उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

