कोटद्वार,16 फरवरी (आरएनएस)। नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत अदालीखाल में बेरोजगार युवाओं के लिए भारत सरकार के सीएसटी स्कीम के तहत ट्राइब्रोस कंपनी की ओर से दो वर्षीय तकनीकी प्रशिक्षण कोर्स के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 10 युवाओं का चयन किया गया। मां डिफेंस एकेडमी परसोली (गोलीखाल) के कर्नल रामरतन सिंह नेगी (से.नि.), जीवन भट्ट, संजय बवाड़ी, हेमचंद्र पांडेय की देखरेख में लिखित परीक्षा हुई। जिसमें दूर दराज ग्रामीण इलाके से 10वीं, 12वीं पास 18 से 23 आयुवर्ग के 20 युवाओं ने प्रतिभाग किया। लिखित परीक्षा के आधार पर इंडस्ट्रियल फीटर और ऑटोमोटिव वेल्ड तकनीशियन कोर्स के लिए 10 युवाओं का चयन किया गया। जानकारी दी गई कि प्रशिक्षण के दौरान चयनित अभ्यर्थी को कंपनी की ओर से 13 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय के अलावा कैंटीन, यूनिफॉर्म, इंश्योरेंस व अध्ययन सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

