कोटद्वार,16 फरवरी (आरएनएस)। ग्रामीणों ने बताया कि विगत 12 फरवरी को गुलदार ने गौशाला में बंधे पशुपालक विमल सिंह के बकरे पर हमला कर उसे मार डाला। इससे पूर्व गुलदार पशुपालक आनंद सिंह की बछिया को मार डाला था। गुलदार ने सौर गांव में गुलदार ने कुत्ते को मार डाला। दिन में खेतों में गुलदार दिखाई दे रहा है जिससे महिलाएं चारापत्ती लेने के लिए जंगल जाने से कतरा रही हैं। उन्होंने गुलदार को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाने की मांग भी की है। दुगड्डा रेंज कार्यालय को ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व प्रधान आनंद सिंह रावत, महावीर सिंह, कमला देवी, दीपा देवी, युद्धवीर सिंह, बीना देवी, विजय सिंह, त्रिलोक सिंह आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

