मोहनलाल की दृश्यम 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में मीना, अंसिबा हसन और एस्थर अनिल जैसे स्टार्स भी हैं. फिल्म को लेकर काफी बज है. ये दृश्यम फ्रेंचायजी की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भी खबरें हैं. फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर बेंचमार्क्स सेट करने की उम्मीदें हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, दृश्यम 3 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी. फिल्म के ओपनिंग डे पर 3 बड़े रिकॉर्ड बनाने की खबरें हैं. बता दें कि मोहनलाल ने पिछले साल 3 बड़ी फिल्में दी थी. इनमें से दो ने दुनियाभर में 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी. ऐसे में अब दृश्यम 3 को लेकर फैंस की उम्मीदें ज्यादा हो गई हैं.
फिलहाल इंडिया में एल2: एम्पुरान मलयालम इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ओपनर है. फिल्म ने 21 करोड़ की ओपनिंग की थी. अब दृश्यम 3 के इस आंकड़े को क्रॉस करने की खबरें हैं.
वहीं एल2: एम्पुरान ने ओवरसीज मार्केट में धमाका कर दिया था. फिल्म ने 43 करोड़ का कलेक्शन किया था. विदेशों में, खासकर गल्फ कंट्रीज में मोहनलाल के टॉपक्लास स्टारडम की वजह से दृश्यम 3 के एल2: एम्पुरान को पीछे छोडऩे की खबरें हैं. इसी के साथ ये फिल्म मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी इंटरनेशनल ओपनर का रिकॉर्ड बना सकती है.
वहीं एल2: एम्पुरान ने दुनियाभर में 70.14 करोड़ कमाए थे. इस फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाई के मामले में रिकॉर्ड सेट कर दिए थे. दृश्यम 3 के इस रिकॉर्ड को भी ब्रेक करने की उम्मीदें हैं.
मोहनलाल की दृश्यम 2013 में आई थी. इस फिल्म ने धमाका कर दिया था. फिल्म को बहुत पसंद किया गया था. इसके बाद 2021 में फिल्म का दूसरा पार्ट आया था. इसे भी बहुत पसंद किया गया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. अब दृश्यम 3 से फैंस को बहुत उम्मीदें हैं.

