रानी मुखर्जी की पावर पैक्ड परफॉर्मेंस वाली ‘मर्दानी 3Ó ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्तों तक अच्छा परफॉर्म किया. यहां तक कि सनी देओल की बॉर्डर 2 के आगे भी इस फिल्म ने खूब दम दिखाया और अच्छी कमाई कर डाली. हालांकि तीसरे वीकेंड पर नई रिलीज फिल्मों से कंप्टीशन के चलते इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट आई है. चलिए यहां जानते हैं मर्दानी 3Ó ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को कितना कलेक्शन किया है.
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3Ó को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. लेकिन ‘ओÓरोमियोÓ और ‘तू या मैंÓ जैसी फिल्मों की रिलीज़ के बाद बॉक्स ऑफिस पर कॉम्पिटिशन बढऩे से रानी मुखर्जी के इस प्रोजेक्ट की बिक्री पर असर पड़ा है. लेकिन ये अब भी करोड़ में ही कमाई कर रही है.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मुखर्जी की ‘मर्दानी 3Ó ने भारतीय थिएटर्स में अपने तीसरे रविवार को 1.05 करोड़ जमा किए हैं. फिल्म ने पहले हफ़्ते में बॉक्स ऑफि़स पर 26.3 करोड़ रुपये कमाकर अच्छा परफॉर्म किया था, लेकिन दूसरे हफ़्ते में कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म ने सिफऱ् 14.6 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे वीकेंड में अब तक कुल 3.3 करोड़ रुपये की कमाई होने के साथ, फिल्म की कुल कमाई 44.20 करोड़ रुपये हो गई है.
44.20 करोड़ की कमाई के साथ, मर्दानी 3 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की छठी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. पांचवें नंबर पर आने के लिए इसे सिफऱ् 30 लाख और चाहिए, क्योंकि कभी अलविदा ना कहना 44.5 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ पांचवीं पोजिशन पर है. ‘मर्दानी 3Ó ये उपलब्धि आज, 18वें दिन आराम से हासिल कर लेगी और उम्मीद है कि ये बहुत जल्द, हिचकी (46.17 करोड़) को पीछे छोड़कर चौथे नंबर भी पहुंच जाएगी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रविवार मर्दानी 3 की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 18.29त्न थी. इस बीच, रिपोर्ट के मुताबिक, मर्दानी 3 का अभी का ग्रॉस टोटल कलेक्शन 52.25 करोड़ रुपये है. इंटरनेशनल मार्केट से अनुमानित 13.25 करोड़ रुपये के साथ, दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस टोटल कलेक्शन अनुमानित 65.5 करोड़ रुपये हो गया है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

