बिलासपुर 17 फरवरी 2026(आरएनएस) अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, एवं पीएम-ऊषा के संयुक्त तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में “सांस्कृतिक मूल्यों एवं हिन्दी साहित्य” विषय पर एक दिवसीय परिचर्चा, सम्मान समारोह एवं भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
साहित्य मनीषियों का सम्मान
कार्यक्रम के एक विशेष सत्र में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और निरंतर ‘साहित्य सृजन’ हेतु छत्तीसगढ़ की विभूतियों को सम्मानित किया गया। कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी एवं मुख्य अतिथि शशांक शर्मा द्वारा
डॉ. विनय कुमार पाठक (वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग)
• डॉ. अजय पाठक (प्रतिष्ठित साहित्यकार)
• द्वारिका प्रसाद अग्रवाल (वरिष्ठ साहित्य सेवी)
• सतीश जायसवाल (सुप्रसिद्ध कथाकार एवं साहित्यकार) को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि साहित्य सृजन ही समाज को सही दिशा देता है। उन्होंने विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग की स्थापना को समय की मांग बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने सम्मानित विभूतियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए इस आयोजन को विश्वविद्यालय के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय बताया।काव्य रस की वर्षा कवि सम्मेलन में देश के विख्यात रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया:• डॉ. विष्णु सक्सेना (गाजियाबाद): “तुम हमारी कसम तोड़ दो, हम तुम्हारी कसम तोड़ दें।”• डॉ. सोनरूपा विशाल (बदायूँ): “जाने क्यों तुमसे मिलने की आशा कम, विश्वास बहुत ज्यादा है।”• श्री बलराम श्रीवास्तव (मैनपुरी): ने स्वतंत्रता सेनानी व कवि बलबीर सिंह ‘रंग’ के प्रेरक संस्मरण और कविताएं साझा कीं।• आचार्य देवेन्द्र देव एवं श्री हिमांशु श्रोत्रिय (बरेली): ने ओजस्वी काव्य पाठ किया।कार्यक्रम का संचालन संयोजक यशवंत कुमार पटेल एवं सचिव गौरव साहू ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. तारणिश गौतम, प्रो. एच.एस. होता, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. अनीता पाण्डेय, डॉ. लतिका ताम्रकार, डॉ. पूजा पाण्डेय, सुमित शर्मा सहित विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

