देहरादून,17 फरवरी (आरएनएस)। खिलाड़ी शेफाली रावत,अनुष्का दूबे और शीतल कुमारी का इंडियन वूमेन ब्लाइंड फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। एक बार फिर से उत्तराखंड के खिलाडिय़ों ने कमाल दिखाया और इंडियन टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की। शेफाली रावत और शीतल कुमारी इससे पहले भी भारतीय टीम में खेल चुकी हैं। अनुष्का दूबे ने इस बार पहली बार टीम में जगह बनाई है। फिलहाल शीतल और अनुष्का ग्वालियर मध्य प्रदेश स्थित सीडीएस में कोच सुजीत पीएस के साथ ट्रेनिंग कर रहीं हैं। शेफाली रावत कोच नरेश सिंह नयाल के साथ राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून में ट्रेनिंग करती हैं। सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी उत्तराखंड से ही चयनित हुई हैं। टीम इसी वर्ष अप्रैल में जापान के शहर ओसाका में एशिया ओशिआनिया चैंपियनशिप डिवीजन 1 खेलने जाएगी। आईबीएफएफ ने चयनित खिलाडिय़ों को शुभ कामनाएं दीं।कोच नरेश नयाल ने कहा कि मार्च के दूसरे सप्ताह में चयनित खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग कैम्प के लिए बुलाया जाएगा और फिर वहीं से टीम जापान के लिए रवाना होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

