देहरादून,17 फरवरी (आरएनएस)। भैरव सेना संगठन ने चारधाम यात्रा से पहले तीर्थ क्षेत्रों में ‘पंचगव्य आचमनÓ अनिवार्य करने और ‘तीर्थ सुधार नियमावली-1924Ó लागू करने की मांग उठाई है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शासनादेश जारी नहीं हुआ तो प्रदेशभर में आंदोलन चलाया जाएगा और स्वयंसेवक तीर्थ प्रवेश द्वारों पर शुद्धिकरण अभियान शुरू करेंगे। संगठन ने प्रशासन पर तीर्थों की शुचिता बनाए रखने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

