अल्मोड़ा,17 फरवरी (आरएनएस)। जिला उद्योग केंद्र अल्मोड़ा ने वर्ष 2025-26 के लिए शिल्प कला के क्षेत्र में जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह पुरस्कार पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी प्रदान किए जाएंगे। बताया गया कि चयनित प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 6000 रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप में 4000 रुपये की धनराशि दी जाएगी। इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का जनपद का मूल निवासी होना तथा कुशल शिल्पी, बुनकर या उद्यमी होना आवश्यक है। आवेदन के साथ आधार कार्ड या शिल्पी परिचय पत्र, निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, संबंधित शिल्प या उद्योग की फोटो अथवा उत्पादित नमूने तथा 50 रुपये का बैंक ड्राफ्ट संलग्न करना अनिवार्य होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 23 फरवरी 2026 तक शाम पांच बजे तक अपने आवेदन कार्यालय महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, अल्मोड़ा में जमा कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9140797420 पर संपर्क किया जा सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

