पिथौरागढ़,17 फरवरी (आरएनएस)। नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया। सहायक आयुक्त राजेश शर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी के नेतृत्व में टीम ने रई और धनौड़ा क्षेत्र स्थित दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने तथा एक्सपायरी तिथि पार कर चुके खाद्य पदार्थों का विक्रय न करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दाल के दो नमूने लिए गए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में अर्जुन भाटिया सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

