पिथौरागढ़,17 फरवरी (आरएनएस)। छात्र चिंगरी आदर्श विद्यालय के छह बच्चों का एक साथ सैनिक स्कूल नैनीताल के लिए चयन होने से स्कूल में खुशी व्याप्त है। मंगलवार को प्रधानाध्यापक चंदशेखर जोशी ने बताया कि सुनील कुमार पुत्र रमेश राम, विनीता भाटिया पुत्री शेखर भाटिया, पियूष कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार, अदिती पुत्री कमल किशोर, कृष्णा पुत्र भगवान राम व मोनिका पुत्री मुकेश चंद्र ने सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए पूर्व में परीक्षा दी। सभी बच्चों का चयन हुआ है। इधर बच्चों के चयन से माता-पिता खुश हैं। उनका कहना है कि विद्यालयों के शिक्षकों की मेहनत का परिणाम बच्चों की सफलता बता रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

