पिथौरागढ़,17 फरवरी (आरएनएस)। न्यायालय की ओर से जारी गैर जमानती वारंटों की तामील के लिए पुलिस का अभियान जारी है। मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अलग-अलग टीमों ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मोहम्मद जफर के खिलाफ धोखाधड़ी तथा जगदीश राम कोहली और राजेश कुमार के खिलाफ चेक बाउंस के मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद न्यायालय में उपस्थित न होने पर तीनों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। पुलिस टीम ने मोहम्मद जफर को काशीपुर से गिरफ्तार किया। अन्य दोनों वारंटियों को भी पुलिस ने निर्धारित स्थानों से पकड़कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

