रुद्रपुर,17 फरवरी (आरएनएस)। परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस, बिना टैक्स के संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें 92 वाहनों का चालान कर 24 वाहनों को सीज किया गया। मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में सचल दल रुद्रपुर, सचल दल पुलभट्टा, सचल दल मझोला की संयुक्त टीमों ने रुद्रपुर, पुलभट्टा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस, बिना टैक्स वाले वाहनों पर कार्रवाई की गयी। इसमें कुल 92 वाहनों का चालान कर 24 वाहनों को सीज किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह ने खनन में लिप्त 20 ओवरलोड डंपरों का चालान कर 13 डंपरों को सीज किया। एआरटीओ ने कहा कि भार वाहनों में ओवरलोडिंग करने के साथ-साथ बिना वैध प्रपत्रों के संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान परिवहन कर अधिकारी गोविन्द सिंह, आशुतोष डिमरी, तारकेन्द्र वैष्णव, परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज सिंह, परिवहन सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह बोरा, देवेंद्र सिंह, गणेश चंद्र, परिवहन आरक्षी रवि क्वीरा, प्रवर्तन चालक पूरन सिंह रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

