हरिद्वार,17 फरवरी (आरएनएस)। जिला कोर्ट के प्रशासनिक कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब फैक्स के जरिये कोर्ट कक्ष को बम से उड़ाने का धमकी भरा संदेश मिला। जानकारी के अनुसार, इस संदेश में दोपहर 12:15 बजे जिला कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। मंगलवार को इसी आशय की एक ई-मेल भी मिलने की सूचना है। इस संदेश में तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू करने से रोकने का उल्लेख था। उधर, मंगलवार को स्टेट बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चुनाव के चलते अधिकांश अधिवक्ता चुनावी प्रक्रिया में व्यस्त रहे। कोर्ट परिसर में वकीलों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में कम रही, जिससे न्यायिक काम प्रभावित हुआ। एसओ-सिडकुल नितेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को इस बाबत कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है। अब सवाल यह है कि धमकी देने वालों का मकसद क्या था? जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल कोर्ट परिसर में चौकसी बढ़ा दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

