विकासनगर,17 फरवरी (आरएनएस)। खाटू श्याम मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के तहत मंगलवार को गाजे बाजे के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। प्राचीन शिव मंदिर से निकली निशान यात्रा चार किमी का दायरा तय कर शहर की परिक्रमा करते हुए नव निर्मित खाटू श्याम मंदिर में पहुंची। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने निशान यात्रा पर पुष्प वर्षा करने के साथ ही यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। खाटू वाले श्याम के जयकारों के साथ निशान यात्रा में शामिल राधे-श्याम की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

