रुड़की,17 फरवरी (आरएनएस)। छह दिन बाद आईआईटी के छात्र आशीष शुक्ला का शव गंगनहर से मंगलवार सुबह बरामद किया गया। वाल्मीकि घाट पर पैर फिसलने के कारण 11 तारीख को आशीष शुक्ला गंगनहर में बह गया था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत दूसरे राज्यों से आए गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मंगलवार को आईआईटी छात्र आशीष शुक्ला का शव आसफनगर झाल के पास से बरामद किया किया। उन्होंने बताया कि 11 तारीख को आईआईटी में मैनेजमेंट द्वितीय वर्ष का छात्र आशीष शुक्ला गंगनहर में डूबकर लापता हो गया था। उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। मंगलवार को आशीष का शव बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

