रतलाम, आरएनएस, 18 फरवरी। शहर में एक बार फिर औद्योगिक थाना क्षैत्र में बीती रात चैन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो आरोपी आये और टहलने के लिए निकले दंपत्ती को अपना शिकार बनाने की कोशिश की। हालांकि दंपत्ती लूट का शिकार होने से बच गए और तत्परता दिखते हुए एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फरियादी रितेश शर्मा अपनी पत्नी के साथ बीती रात मंगलवार को करीब 8 :45 बजे गंगासागर कॉलोनी में टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और पीछे बैठे युवक ने महिला के गले में झपट्टा मारकर ढेड़ तोले सोने का मंगलसूत्र लूटने की कोशिश करने लगा। झपट्टा मारते ही मंगलसूत्र की चैन टूटी और नीचे गिर गई, जिससे कि दम्पति लूट का शिकार होने से बच गए।
महिला के पति रितेश शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार आरोपियों का पीछा किया और एक आरोपी को बाइक सहित पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के रहवासी भी मौके पर आए और लूट के आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर फरार आरोपी की तलाश में जुड़ गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

