देहरादून,18 फरवरी (आरएनएस)। रायपुर थाना क्षेत्र के मयूर विहार इलाके से एक युवक की स्कूटी चोरी कर ली। पीडि़त की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। राजीव नगर कंडोली निवासी गौतम पुत्र विशंभर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जनवरी की रात उनकी काले रंग की एक्टिवा गुरु राम राय स्कूल के पास खड़ी थी। रात करीब 9 से 10 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उसे चोरी कर दिया। वाहन गायब देख पीडि़त ने तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। अब पीडि़त ने पुलिस से जल्द स्कूटी बरामद करने और चोरों पर कार्रवाई की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

