देहरादून,18 फरवरी (आरएनएस)। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के सख्त निर्देश पर दून पुलिस ने फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सघन अभियान चलाकर 27 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के स्पष्ट निर्देश दिए थे। 17 फरवरी की रात पुलिस ने नेहरू कॉलोनी, पटेलनगर, ऋषिकेश, रायपुर, डालनवाला, क्लेमेंटटाउन, कैंट और जाखन समेत विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी। इस दौरान विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे 27 वारंटियों को दबोचा गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

