पटना ,18 फरवरी (आरएनएस)। संयुक्त कृषि भवन बाजार समिति परगना छपरा में कृषि प्रौद्योगिकी की प्रबंध अभिकरण सारण द्वारा दो दिवसीय किसान मेला सह फल फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी सारण द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के सांसद प्रतिनिधि और भाजपा नेता राकेश सिंह, जयमित्रा देवी जिला परिषद अध्यक्ष, अजय कुमार सिंह संयुक्त निदेशक(शस्य), मधुरेंद्र कुमार सिंह जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य कृषि से जुड़े सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला कृषि पदाधिकारी सरन ने बताया कि आत्मा के द्वारा किसानों को प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण के माध्यम से नई-नई तकनीकी से अवगत कराया जा रहा है एवं यांत्रिक योजनाओं से जिले के किसानों को काफी लाभ हुआ है। भाजपा नेता राकेश सिंह ने बताया कि यह मेला किसानों के लिए काफी प्रेरणादाई है इससे किसान आत्मनिर्भर होंगे। संयुक्त निदेशक ने मेले की काफी सराहना की और अधिकारियों को सुझाव दिया कि जो किसान नवचर कार्य कर रहे हैं उनके खेतों पर भी किसान का प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कराया जाए। मुख्य अतिथि सा जिला पदाधिकारी ने कहा मेले में लगाए गए स्टॉल फल फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी की काफी सराहना की तथा कैश क्रॉप नगदी फसलों की खेती को बढ़ावा देने का सुझाव किसी विभाग के अधिकारियों को दिया।

