नई दिल्ली ,18 फरवरी (आरएनएस)। गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिटÓ (्रढ्ढ ढ्ढद्वश्चड्डष्ह्ल स्ह्वद्वद्वद्बह्ल) में हिस्सा लेने भारत पहुंचे हैं। इस खास दौरे पर उन्होंने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और तकनीकी क्षेत्र के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही, पिचाई ने भारत के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित अस्पताल एम्स (्रढ्ढढ्ढरूस्) के साथ एक ऐतिहासिक साझेदारी का भी ऐलान किया है, जो देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम साबित हो सकता है।
्रढ्ढढ्ढरूस् और गूगल की साझेदारी से स्वास्थ्य क्षेत्र में आएगी क्रांति
एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने से पहले सुंदर पिचाई ने जानकारी दी कि गूगल और एम्स एक साथ मिलकर काम करने जा रहे हैं। इस बड़े करार का सीधा फायदा एम्स में इलाज कराने वाले लाखों मरीजों और उनका उपचार करने वाले डॉक्टरों दोनों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट बेहद सटीकता से तैयार की जा सकेगी, जो डॉक्टरों को असिस्ट करने में अहम भूमिका निभाएगी। हालांकि, पिचाई ने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रोजेक्ट अभी अपने शुरुआती चरण में है, लेकिन भविष्य में हर सेक्टर में इसके बड़े फायदे देखने को मिलेंगे।
शिक्षा, अस्पताल और सरकारी कामकाज को आसान बनाएगा ्रढ्ढ
स्वास्थ्य क्षेत्र के अलावा गूगल के सीईओ ने शिक्षा और प्रशासन में एआई की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि भविष्य में एआई की मदद से यह तय करना काफी आसान हो जाएगा कि छात्रों के लिए पढ़ाई का सबसे बेहतर तरीका क्या हो सकता है और अस्पतालों का सिस्टम किस तरह अधिक सुचारू रूप से काम कर सकता है। इतना ही नहीं, एआई के जरिए सरकार भी अपने कामकाज के तरीकों को उन्नत कर सकेगी ताकि आम जनता तक आसानी से मदद पहुंचाई जा सके। पिचाई ने कहा कि वे एक ऐसी तकनीक को बढ़ावा दे रहे हैं जो तेजी से नई चीजों को संभव बनाने की क्षमता रखती है।
क्करू मोदी से मुलाकात और त्रशशद्दद्यद्ग ढ्ढ/ह्र 2026 का ऐलान
इससे पहले सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर भारत और गूगल के बीच एआई क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत में एआई का तेजी से विकास हो रहा है और गूगल जैसी ग्लोबल टेक कंपनियों के साथ मिलकर काम करने से देश में विकास के नए अवसर पैदा होंगे। इस मुलाकात पर खुशी जताते हुए पिचाई ने कहा कि उनका यह अनुभव शानदार रहा और उन्होंने स्वास्थ्य, कृषि तथा भाषा समर्थन जैसे क्षेत्रों में एआई के इस्तेमाल को लेकर बेहद सकारात्मक बातचीत की है। इसके अलावा, इसी समिट के मंच से गूगल ने अपने वार्षिक डेवलपर्स कांफ्रेंस ‘गूगल आई/ओ 2026Ó (त्रशशद्दद्यद्ग ढ्ढ/ह्र 2026) की तारीखों की भी घोषणा कर दी है, जिसका भव्य आयोजन 19 और 20 मई को कैलिफोर्निया में किया जाएगा।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

