साउथ अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन की चर्चित फिल्म लोका चैप्टर 1- चंद्रा की अपार सफलता के बाद फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि फिल्म के क्लाइमैक्स में दुलकर सलमान के कैमियो ने एक बड़ा सस्पेंस छोड़ा था जिसके बारे में जानने के लिए लोग उतावले हो रखे हैं। सलमान के प्रोडक्शन हाउस, वेफरर फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के सीक्वल पर अब खुद कल्याणी ने बड़ा अपडेट साझा किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कल्याणी ने लोका चैप्टर 2 पर एक अहम अपडेट साझा करते हुए पुष्टि की है कि उनका किरदार सीक्वल में वापसी करेगा। नक्षत्र, 2026 कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, लोका चैप्टर 2 की कहानी शुरू हो चुकी है। हम सितंबर, 2026 तक शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं। और हां, मैं चैप्टर 2 में जरूर मौजूद रहूंगी। अभिनेत्री के बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
डोमिनिक अरुण द्वारा निर्देशित लोका चैप्टर 1-चंद्रा ओणम, 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी पौराणिक कथाओं से प्रेरित महिला सशक्तिकरण और सामाजिक बंधनों के खिलाफ एक लड़की नीली (कल्याणी) की आंतरिक लड़ाई पर आधारित है। नस्लेन, सैंडी और चंदू सलीम कुमार भी फिल्म का प्रमुख हिस्सा हैं और ममूटी ने छोटा सा कैमियो किया है। फैंस जानना चाहते हैं कि लोका चैप्टर 2 में ममूटी और सलमान के किरदार को कैसे आगे बढ़ाया जाएगा।

