हल्द्वानी,19 फरवरी (आरएनएस)। कोतवाली पुलिस ने दो पेटी देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसआई आरती के मुताबिक बुधवार रात प्रेम टाकीज के गेट के सामने पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक स्कूटी से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह मुड़ गया। पुलिस ने युवक को पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से दो पेटी देसी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान मोहित कश्यप निवासी राजेन्द्रनगर राजपुरा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

