हरिद्वार 26 अप्रैल (आरएनएस)। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में बीबीए की छात्राओं के लिए आपदा प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा के नेतृत्व में जिला आपदा प्रबंधन विभाग एवं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य अतिथि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने की। इस दौरान एनडीआरएफ टीम के इंस्पेक्टर तर्पण सिंह रावत एवं सब इंस्पेक्टर शिखा सिंह ने अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ छात्राओं को आपदा तैयारी और प्रतिक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। सत्र में प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तकनीकों का व्यवहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। संचालन डॉ. इंदु गौतम और डॉ. आशिमा गर्ग ने किया। इस अवसर पर डीन प्रो. सुरेखा राणा, प्रो. बिंदु अरोड़ा, डॉ. पूनम पैन्यूली, डॉ. नेहा कौशिक तथा शोधार्थी काजल सहित अन्य मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

