देहरादून 26 अप्रैल (आरएनएस)। दुपहिया सवार युवती बाइक की टक्कर से घायल हो गई। जगजीत सिंह आनंद निवासी रेसकोर्स ने शनिवार को नेहरू कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया। बताया कि उनकी बेटी तवलीन कौर शनिवार को रेसकोर्स गुरुद्वारे से स्कूटर से घर आ रही थी। तभी बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मारी। इसमें तवलीन के दाएं हाथ में तीन फ्रेक्चर हुए और अन्य चोटें भी आई और स्कूटर भी टूट गया। एसओ मनौज नौटियाल ने बताया कि एक्सिडेंट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

