पिथौरागढ़,19 फरवरी (आरएनएस)। पिथौरागढ़ में बलुवाकोट पुलिस ने घुमती गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस ने वरिष्ठ लोगों व ग्रामीणों से वार्ता कर उनके निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य संबंधी व अन्य सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली,और उनके समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही पुलिस ने आमजन को महिला अपराध, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध से बचाव व नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

