पिथौरागढ़,19 फरवरी (आरएनएस)। पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने गश्त की। एसएचओ धारचुला हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सीमा सुरक्षा, संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर क्षेत्र में गश्त किया। बाद में पुलिस व एसएसबी ने आपसी समन्वय को लेकर बैठक का आयोजन किया। पुलिस ने बताया इस गश्त का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना व किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर नियंत्रण करना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

