पिथौरागढ़,19 फरवरी (आरएनएस)। बेरीनाग में लोनिवि के मिनिस्ट्रियल कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। गुरुवार को कर्मचारियों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा उनकी मांग पूरी न होने तक उनका कार्य बहिष्कार व प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन जारी रहने के कारण ठेकेदारों व आम जनता को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते तमाम शासकीय कार्य भी प्रभावित रहें। इस दौरान अध्यक्ष चन्द्र सिंह रौतेला, मनोज वर्मा, किशन कार्की, राकेश बिष्ट, चंदन सिंह, भीम सिंह, केशर सिंह धामी, डिगम्बर सिंह, मोहन सिंह, नीतू पंत मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

