चेन्नई ,20 फरवरी। अफगानिस्तान ने गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने आखिरी ग्रुप डी मैच में कनाडा को 82 रन से हराकर 2026 मेन्स टी20 वर्ल्ड कप से शानदार तरीके से विदाई ली.
पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान के नाबाद 95 रन की मदद से 200/4 का स्कोर बनाया, जो टूर्नामेंट में उनकी लगातार दूसरी फिफ्टी थी. सेदिकुल्लाह अटल ने 44 रन बनाए, जिससे अफगानिस्तान ने पहली बार टूर्नामेंट में 200 का स्कोर बनाया. कनाडा के पेसर जसकरन सिंह उनके सबसे सफल बॉलर रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 52 रन देकर 3 विकेट लिए.
201 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा की 20 ओवर में 118/8 रन ही बना पाई. अफगानिस्तान के स्पिनरों ने कनाडा के बल्लेबाजों को ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया, और 8 विकटों में से 7 स्पिनरों ने ही लिए. कनाडा की तरफ से हर्ष ठाकर (30) और कप्तान साद बिन जफर (28) ने 53 रन की साझेदारी करके कुछ संघर्ष किया.
अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी ने सबसे शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में केवल 7 रन देकर 4 विकेट लिए. ये उनका टी20 इंटरनेशनल में सबसें बेहतरीन प्रदर्श है. इसके अलावा वो आईसीसी व्हाइट बॉल इवेंट में 4 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए. नबी के अलावा राशिद को दो और मुजीब व अजमत को एक एक विकेट मिली.
इस जीत ने अफगानिस्तान को एक ऐसे कैंपेन का शानदार अंत दिलाया जिसमें बहुत उम्मीदें थीं लेकिन सुपर आठ स्टेज में जाने से चूक गया, जोनाथन ट्रॉट उनके हेड कोच के तौर पर अपने आखिरी मैच की देखरेख कर रहे थे.
जादरान को प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने 56 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्के की मदद से 95 रन बनाए.
००

