वॉङ्क्षशगटन ,20 फरवरी । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को वॉशिंगटन में आयोजित ‘बोर्ड ऑफ पीसÓ कार्यक्रम में दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष को रोकने में अहम भूमिका निभाई। ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों को 200त्न टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद वे संघर्ष विराम के लिए तैयार हुए।
ट्रम्प के अनुसार उस समय हालात बेहद तनावपूर्ण थे। दोनों देशों के बीच लड़ाई तेज हो गई थी और विमान गिराए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री हृड्डह्म्द्गठ्ठस्रह्म्ड्ड रूशस्रद्ब और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री स्द्धद्गद्धड्ढड्ड5 स्द्धड्डह्म्द्बद्घ से सीधे फोन पर बात की। ट्रम्प ने कहा, मैं पीएम मोदी को अच्छी तरह जानता हूं। मैंने दोनों नेताओं से साफ कह दिया था कि यदि वे संघर्ष खत्म नहीं करेंगे तो अमेरिका उनके साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करेगा।
ट्रम्प ने दावा किया कि संघर्ष के दौरान 11 महंगे फाइटर जेट गिराए गए, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये जेट किस देश के थे। उनके मुताबिक, जब आर्थिक नुकसान की बात सामने आई तो दोनों देश पीछे हटने को तैयार हो गए।
कार्यक्रम के दौरान ट्रम्प ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उनके चीफ ऑफ स्टाफ के सामने माना कि ट्रम्प ने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध रुकवाकर लगभग 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई। इस मौके पर ट्रम्प ने शहबाज शरीफ को खड़े होने के लिए कहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शरीफ ने ट्रम्प को दक्षिण एशिया का रक्षक भी बताया।
गौरतलब है कि पिछले साल 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 भारतीय पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत ने 6 और 7 मई की रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (क्कश्य) में आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की। इन ठिकानों में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर और मुरीदके जैसे इलाके शामिल थे।
इसके जवाब में 8 मई की शाम पाकिस्तान ने भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाने की कोशिश की। इस दौरान तुर्किये और चीन निर्मित ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन भारतीय वायुसेना पूरी तरह सक्रिय थी और छोटे-बड़े सभी एयर डिफेंस सिस्टम तैनात थे। भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के कई ड्रोन मार गिराए और जवाबी कार्रवाई में सीमा पार भारी तोपों और रॉकेट लॉन्चरों से हमला कर पाकिस्तान की सैन्य रणनीति को नाकाम कर दिया।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

