रायपुर 20 फरवरी 2026 (आरएनएस) रायपुर ग्रामीण के थाना खरोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केवराडीह में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने सटीक कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रेड के दौरान कुल 99 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा 17 लीटर 820 मिलीलीटर और अनुमानित कीमत करीब 9,900 रुपये है।
पहले प्रकरण क्रमांक 101/26 में संतोष कोसले (42 वर्ष) के कब्जे से 41 पौवा सवा शेरा कंपनी की देशी शराब बरामद की गई। प्रत्येक पौवा 180 मिलीलीटर का सीलबंद पाया गया। दूसरे प्रकरण क्रमांक 102/26 में घासीदास गेन्ड्रे (48 वर्ष) और गौकरण बंजारे (45 वर्ष) के संयुक्त कब्जे से 58 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की गई।
19 फरवरी को मुखबिर सूचना पर थाना खरोरा पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। आरोपियों से शराब रखने के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। तीनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने का स्पष्ट संदेश गया
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

