जयपुर ,20 फरवरी (आरएनएस)। राजस्थान विधानसभा के मौजूदा सत्र में आज सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को लेकर कांग्रेस को घेरा, वहीं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने प्रदेश में खाद-बीज की स्थिति और मिलावटखोरों पर हुई कार्रवाई का ब्योरा पेश किया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर : कांग्रेस ने बच्चों के साथ किया अत्याचारप्रदेश के स्कूलों में खाली पदों से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पिछली गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
बिना पद सृजन के क्रमोन्नत किए स्कूल: दिलावर ने कहा कि पिछली सरकार ने 6,264 स्कूलों को क्रमोन्नत (श्चद्दह्म्ड्डस्रद्ग) तो कर दिया, लेकिन एक भी नया पद सृजित नहीं किया।
अंधकार में भविष्य : उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने बच्चों को क्लास में तो बैठा दिया, लेकिन पढ़ाने वाला कोई नहीं था। लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा दिया गया।
72 हजार भर्तियों का वादा : मंत्री ने सदन को बताया कि वर्तमान सरकार 72 हजार रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पर काम कर रही है। 2024 और 2025 की भर्तियों के आंकड़े पेश करते हुए उन्होंने कहा कि हम युवाओं को रोजगार और बच्चों को शिक्षक देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा : 27 नकली खाद फैक्ट्रियों पर जड़े तालेखाद-बीज की किल्लत और मिलावटखोरी पर बोलते हुए कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सरकार का पक्ष मजबूती से रखा।
खाद की कोई कमी नहीं : डॉ. किरोड़ी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में यूरिया और डीएपी की कोई कमी नहीं है। इस बार मानसून लंबा खिंचने के कारण रकबा बढ़ा और मांग बढ़ी, जिसे केंद्र के सहयोग से पूरा किया गया।
मिलावटखोरों पर स्ट्राइक : मंत्री ने बताया कि नकली खाद-बीज बनाने वाली 27 फैक्ट्रियों को सीज कर उन पर ताले लटका दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले राज में रिटेलर ट्रेडर्स की आदतें बिगड़ गई थीं, जिन्हें अब सुधारा जा रहा है।
कानून व्यवस्था : उन्होंने दावा किया कि खाद की लाइनों में कहीं भी लाठीचार्ज या अनहोनी नहीं हुई, जैसा पिछली सरकार के समय आम बात थी।
सदन की अन्य बड़ी बातें :
स्पीकर की फटकार : मदन दिलावर के जवाब के दौरान बीच में टोकने पर विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ने विधायक को कड़ी फटकार लगाई और संसदीय मर्यादा का पालन करने के निर्देश दिए।
कल का एजेंडा : शनिवार को भी विधानसभा चलेगी। सरकार के दो साल के कामकाज पर दो साल बनाम पांच साल की बहस होगी, जिसके बाद कल शाम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सदन में जवाब देंगे।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

