शाहिद कपूर स्टारर ‘ओरोमियोÓ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है और इस दौरान इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म किया है. ये क्राइम एक्शन थ्रिलर हुसैन ज़ैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ़ मुंबई से इंस्पायर है. इसे विशाल भारद्वाज ने लिखा भी है और डायरेक्ट भी किया है. दिलचस्प बात ये है कि कमीने, हैदर और रंगून के बाद ‘ओरोमियोÓ विशाल भारद्वाज-शाहिद कपूर का चौथा प्रोजेक्ट है, और नौ साल के गैप के बाद उनकी साथ में ये पहली फिल्म है. चलिए यहां जानते हैं ‘ओरोमियोÓ ने रिलीज के 7वेंदिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है.
‘ओरोमियोÓ साल की मच अवेटेड फिल्म थी और ये 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिले थे और इसने अच्छी शुरुआत भी की थी. इसका ओपनिंग वीकेंड भी दमदार रहा लेकिन फिर वीकडेज में इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव बना रहा. बावजूद इसके ये बॉर्डर 2 के बाद इस साल की अभी तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं ये शाहिद कपूर की टॉप 10 फिल्मों में भी एंट्री कर चुकी है.
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन 8.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था. इसके बाद इसने दूसरे दिन 12.65 करोड़ कमाए. वहीं तीसरे दिन 9 करोड़, चौथे दिन 4.85 करोड़, 5वें दिन 5.35 करोड़ और छठे दिन 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया.
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओरोमियोÓ ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले गुरुवार को 3.15 करोड़ कमाए. इसी के साथ ‘ओरोमियोÓ की 7 दिनों की टोटल कमाई अब 47.15 करोड़ रुपये हो गई है.
‘ओरोमियोÓ बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई कर रही है. इसी के साथ ये शाहिद के करियर की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. अब इसकी निगाहें हैदर पर हैं जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 55.93 करोड़ रुपये है. फिलहाल ‘ओरोमियोÓ अब हैदर को मात देने से 9 करोड़ रुपये से दूर है. उम्मीद है की वीकेंड पर फिल्म इस उपलब्धि को हासिल कर लेगी और शाहिद की टॉप 10 फिल्मों में छठे पायदान पर पहुंच जाएगी.
‘ओरोमियोÓ में शाहिद और तृप्ति डिमरी ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म के अन्य कलाकारों में नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और दिशा पाटनी शामिल है.
वहीं सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की वॉर ड्रामा ने सिनेमाघरों में सक्सेसफुली चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं. हालांकि चौथे हफ्ते में इस फिलम की कमाई सबसे कम रही. फिर भी नई रिलीज फिल्मों की भीड़ के बीच भी ये फिल्म टिकी हुई है. वहीं बॉर्डर 2 के चौथे गुरुवार यानी 28वें दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 55 लाख रुपये कमाए हैं.इसके बाद इस फिल्म का भारत में 28 दिनों का टोटल नेट कलेक्शन अब 324.35 करोड़ रुपये हो गया है.
वहीं रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 को दर्शकों ने खूब पसंद किया. यहां तक कि बॉर्डर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के आगे भी रानी मुखर्जी स्टारर ने अच्छी कमाई कर डाली. वहीं अब इसे सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. इस बीच फिल्म की 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार की कमाई की बात करें तो मर्दानी 3 ने 45 लाख का कलेक्शन किया है. इसके बाद इस फिल्म की भारत में 21 दिन की कुल कमाई अब 46.3 करोड़ रुपये हो चुकी है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

