सूरज बडज़ात्या के राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत वेब सीरीज ‘संगमरमरÓ का टीजर आज रिलीज हो गया है। यह एक पारिवारिक ड्रामा प्रेम जो कर्तव्य और अटूट रिश्तों की थीम पर आधारित है। जियो हॉस्टार पर स्ट्रीम होने वाले इस शो के टीजर में जानिए क्या है खास?
टीजर में एक कपल के बारे में दिखाया गया है, जो एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए हैं और अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। सूरज बडज़ात्या की कहानियों की खासियत से प्रेरित, संगमरमर भारतीय परिवारों के आपसी संबंधों और रिश्तों को लंबे समय तक बनाए रखने वाली खामोश ताकत को दिखाती है। जियो हॉटस्टार ने टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘ये कहानी प्यार की नहीं, जिम्मेदारी और इंतजार की है!Ó
विक्रम घई द्वारा निर्देशित इस सीरीज में शीन सविता दास और सौरभ राज जैन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही सीरीज में स्मिता बंसल, खालिद सिद्दीकी, फारूक सईद, जया ओझा और अविनाश वधवानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
मेकर्स के मुताबिक, यह कहानी एक महिला के व्यक्तिगत सफर को दर्शाती है। इसमें रोमांस, जिम्मेदारी और समय व दूरी की कसौटी पर खरे उतरने वाले भावनात्मक बंधनों पर जोर दिया गया है। टीजर से पता चलता है कि यह कहानी अनकहे भावों, मौन और प्यार के इर्द-गिर्द बुनी गई है। सीरीज की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। सीरीज जल्द ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगी।

