अभिनेता नानी की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म ‘द पैराडाइजÓ की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इसके एलान के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। ‘दसराÓ जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद नानी और ओडेला की यह जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है।
द पैराडाइज के मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा किया है। साथ ही एक दमदार और इंटेंस नया पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में दो लंबी गुथी हुई चोटियां नजर आ रही हैं, जिनके सिरों से खून टपक रहा है। इसका बैकग्राउंड डार्क और रहस्यमय है। यह विजुअल इशारा देता है कि फिल्म की कहानी काफी इंटेंस होगी और दर्शकों को एक्शन थ्रिलर का अनुभव मिलेगा। पोस्टर पर लिखा है 21 अगस्त 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।
पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने ऐलान किया, मेरे प्यारे पैराडाइज वासियों। द पैराडाइज दुनिया भर में 21, अगस्त 2026 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, इंग्लिश और स्पेनिश में रिलीज होगी। इसमें नेचुरल स्टार नानी होंगे। इसके निर्देशक श्रीकांत ओडेला हैं।
निर्देशक श्रीकांत ओडेला ने भी पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, मैं जल्दबाजी नहीं करना चाहता। इसे सही तरीके से देने के लिए मुझे थोड़ा समय चाहिए। द पैराडाइज 21 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।
‘द पैराडाइजÓ श्रीकांत ओडेला की एक और महत्वाकांक्षी फिल्म बनती नजर आ रही है। एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइजÓ 21 अगस्त 2026 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में आएगी। दमदार स्टारकास्ट और बड़े स्केल के साथ ‘द पैराडाइजÓ एक बड़ा सिनेमाई इवेंट बनने की ओर बढ़ रही है।

