साउथ के 2 दिग्गज रजनीकांत और कमल हासन एक साथ आने के लिए तैयार हैं। निर्माताओं ने आखिरकार उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म आरकेएक्सकेएच का पोस्टर जारी कर दिया है। इसी के साथ प्रोमो रिलीज पर अपडेट दे दिया है। रिपोर्ट में बताया गया था कि प्रोमो के लिए दोनों ने रेट्रो लुक में शूटिंग की है, जिसका सबूत पोस्टर में देखने को मिला है। इसे कूल रेट्रो स्वैग नाम दिया गया है, जिसे देखने के लिए लोग उतावले हैं।
आरकेएक्सकेएच के पहले पोस्टर में 2 व्यक्तियों के हाथ दिखाए गए हैं। एक ने सोने की चमचमाती हुई घड़ी पहन रखी है, जबकि दूसरे के हाथ में सोने की अंगूठी नजर आ रही है। पोस्टर को देखकर साफ पता चलता है कि निर्माताओं की ओर से विंटेज स्टाइल का प्रोमो वीडियो जारी किया जाएगा। फिल्म का प्रोमो आज 21 फरवरी, यानी शनिवार को दोपहर 12:07 बजे जारी किया जाएगा। इस फिल्म के निर्देशन की कमान नेल्सन दिलीपकुमार ने संभाली है।
रजनीकांत और कमल का याराना काफी साल पुराना रहा है। दोनों ने साथ मिलकर मूंदरू मुदिचू, पाथिनारू वायथिनिले, अवरगल और रागंगल जैसी कई फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार दोनों फिल्म अलाउद्दीन अलभुथा विलक्कम में नजर आए थे, जो साल 1979 में रिलीज हुई थी। यही कारण है कि जब निर्माताओं ने फिल्म आरकेएक्सकेएच (अस्थायी नाम थलाइवर 174) का आधिकारिक ऐलान किया तो प्रशंसक उत्साहित हो गए। यह पोंगल, 2027 में रिलीज होने की संभावना है।

