गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की हुई टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स ने अपने इंट्रो वीडियो से ही दर्शकों को दीवाना कर दिया था. लेकिन अब इसके टीजर ने लोगों का एक्साइटमेंट लेवल हाई कर दिया है. जी हां, मेकर्स ने टॉक्सिक का टीजर रिलीज किया. टीजर में यश के किरदार ने सभी का दिल जीत लिया है.
मेकर्स ने 5 भाषाओं के साथ टॉक्सिक का टीजर जारी किया. इसे सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, यह पागल कर देगा. इसे दर्शकों से मिले-जुले रिस्पॉन्स मिले हैं. जहां कुछ को यह पसंद आया है, वहीं कुछ निराश हैं.
टीजर की शुरुआत यश के राया से होती है, जिसे बताया जाता है कि इस बार का जंग अलग है और उनकी मक्कारी भी अलग है. इस बीच इसमें कई लड़ाइयों और हाथापाई का मोंटाज भी आता है. फिर हीरो के हाथ-पैर काटते, सिर फोड़ते और गुंड़ो को पीट-पीटकर अधमरा करते हुए शॉट्स दिखाए जाते हैं.
टीजर में फिल्म के विलेन की भी झलक दिखाई गई है. ऐसा लग रहा है कि फिल्म में यश हीरो के साथ-साथ विलेन का भी किरदार निभा रहे हैं. टीजर के आखिरी में यश को क्लिन शेव में देखा गया है, जो आखिर में राया को चुनौती देने आता है, मैं घर आ गया हूं, डैडी. टीजर को यश के फैंस से शुरुआती तौर पर काफी पॉजिटिव रिएक्शन मिले.
एक ने यश के लुक पर कमेंट करते हुए लिखा है, यश का बिना दाढ़ी के होना अनएक्सपेक्टेड था. एक ने लिखा है, फर्स्ट डे, फर्स्ट शो. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा है, यह टीजर नहीं, वॉर्निंग नोटिस है.
गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की हुई टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स में यश के साथ रुक्मिणी वसंत, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी अहम रोल में हैं. यश और गीतू ने मिलकर इस फिल्म को लिखा है.
कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट की गई यह फिल्म 19 मार्च को थिएटर में रिलीज़ होगी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, धुरंधर 2 से क्लैश होगी. यह इस साल की बॉक्स ऑफिस पर हुए सबसे हाई-प्रोफाइल पैन-इंडिया क्लैश में से एक होने वाली है.

