बिलासपुर 21 फरवरी 2026(आरएनएस) एक करोड़ 98 लाख रुपए की आनलाइन ठगी के मामले में रेंज साइबर पुलिस ने बैंक मैनेजर व म्यूल बैंक खाता धारक को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है।रेंज साइबर थाना के टीआई गोपाल सतपथी ने बताया, कुछ माह पूर्व सीपत क्षेत्र के एक बुजुर्ग व्यक्ति से 1 करोड़ 98 लाख रुपए की आनलाइन ठगी कर ली गई थी। बैंक खातों की जांच के बाद पुलिस ने पुणे में दबिश देकर बैंक मैनेजर नितेश चंद्रकांत चुटने व म्यूल बैंक खाताधारक पुणे निवासी धनंजय आबूराव सावले को गिरफ्तार कर लिया है। बैंक मैनेजर के द्वारा जालसालों से सांठगाठ कर म्यूल बैंक खाता खोला जाता था। खाता धारक धनंजय के खाते में 22 लाख रुपए का लेनदेन हुआ था। पुलिस ने अब तक जालसाजों के बैंक खाते में 30 लाख रुपए होल्ड करा चुकी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

