नई दिल्ली 21 फरवरी । देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (्रद्बह्म्ह्लद्गद्य) ने अपने ग्राहकों को एक शानदार तोहफा दिया है। कंपनी ने अब अपने सभी पोस्टपेड प्लान्स पर अनलिमिटेड डेटा देने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पहले यह खास ऑफर केवल कुछ चुनिंदा सर्किलों तक ही सीमित था, लेकिन अब इसे देश भर के सभी सर्किलों के लिए लागू कर दिया गया है। कंपनी अपने एआरपीयू (्रक्रक्क) को बेहतर बनाने के मकसद से यह कदम उठा रही है, ताकि अधिक से अधिक ग्राहक प्रीपेड से पोस्टपेड की ओर स्विच करने के लिए आकर्षित हों।
449 रुपये वाले बेस प्लान में मिलेंगे ढेरों फायदे
एयरटेल के पोस्टपेड प्लान्स की शुरुआती कीमत 449 रुपये है, जिस पर 18 प्रतिशत जीएसटी (त्रस्ञ्ज) का भुगतान अलग से करना होता है। इस प्लान में एक महीने की वैलिडिटी के साथ सामान्य तौर पर 50त्रक्च डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं, लेकिन नए ऑफर के तहत अब यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा दिया जाएगा। हालांकि, इसमें 30 दिनों के लिए 300त्रक्च की फेयर यूसेज पॉलिसी (स्नक्क) लिमिट तय की गई है। इसके अलावा, ग्राहकों को एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर 100त्रक्च गूगल वन (त्रशशद्दद्यद्ग ह्रठ्ठद्ग) क्लाउड स्टोरेज, तीन महीने का जियो-हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन, एक साल का एडोब प्रीमियम और एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले का फ्री एक्सेस भी मिलेगा।
699 रुपये वाले फैमिली प्लान पर भी लागू होगा नया ऑफर
सिंगल यूजर के अलावा, एयरटेल का 699 रुपये से शुरू होने वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान भी इस नए अनलिमिटेड डेटा ऑफर के दायरे में आएगा। इस प्लान पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त लगता है और इसके जरिए एक साथ दो लोगों के सिम कार्ड एक्टिव रखे जा सकते हैं। इस फैमिली प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली एसएमएस के साथ वैसे तो 105त्रक्च डेटा दिया जाता है, लेकिन कंपनी के नए ऐलान के बाद अब इन ग्राहकों को भी अनलिमिटेड डेटा की सुविधा मिलेगी।
00

