भोपाल,21 फरवरी (आरएनएस)। आईटी पार्क में माली का काम करने वाले बुजुर्ग की शनिवार दोपहर करीब 12 बजे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह गार्डन के करीब एक कोने में दीवार के सहारे पेशाब करने गए थे। यहां पहले एक खुला हुआ तार पड़ा था, जिसकी चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए।
तत्काल उन्हें हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गांधी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मलखान सिंह (60) आईटी पार्क में माली की नौकरी करते थे। पौधों को पानी देने के बाद दोपहर करीब 12 बजे एक कोने में पेशाब करने पहुंचे।
जहां एक तार टूटा और खुला हुआ पड़ा था। इसकी चपेट में आते ही बुजुर्ग को जोरदार शॉक लगा। चंद मिनट बाद एक साथी ने उन्हें झुलसी हुई हालत में जमीन पर पड़ा देखा। तत्काल अन्य कर्मचारियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां कुछ ही देर चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। शनिवार की दोपहर तीन बजे पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है।

