भोपाल,21 फरवरी (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी छायावादी युग के प्रमुख स्तंभ महान कवि, कहानीकार एवं उपन्यासकार स्व. सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की जयंती पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साहित्यकार स्व. निराला का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सशक्त लेखनी से संवेदना, स्वाभिमान और सामाजिक चेतना को एक नई दिशा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका साहित्य मानवीय मूल्यों, साहस और सृजनशीलता के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

