भोपाल,21 फरवरी (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा संपत्तिकर सहित अन्य करों एवं शुल्कों की वसूली प्रभावी ढंग से की जा रही है साथ ही करों का भुगतान न करने वालों के विरूद्ध संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही भी निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अमले ने जोन क्र. 04 के वार्ड क्र. 13 में 04 एवं वार्ड क्र. 17 में 03 बड़े बकायादारों की संपत्तियां कुर्क की इसके अलावा जोन क्र. 02 के वार्ड क्र. 21 में जलअभिकर के 05 बकायादारों के विरूद्ध नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही की गई।
निगम आयुक्त के निर्देष पर शनिवार को निगम के अमले ने जोन क्र. 04 के अंतर्गत वार्ड क्र. 13 केे फिरदौस नगर बैरासिया रोड के एजाज मो. खान द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि 02 लाख 33 हजार 784 रूपये, फिरदौस नगर बैरासिया रोड की हामिदा खान द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि 01 लाख 40 हजार 408 रूपये, फिरदौस नगर बैरासिया रोड के हसीब खान द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि 01 लाख 60 हजार 881 रूपये तथा 98 संत कंवरराम कालोनी के दिलीप गिरधानी द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि 03 लाख 33 हजार 572 रूपये का भुगतान न करने पर उक्त बकायादारों की संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की।
निगम अमले ने इसी जोन के वार्ड क्र. 17 के ईसाईगंज बैरसिया रोड के जय प्रकाश पालीवाल द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि 01 लाख 53 हजार 288 रूपये, 27 रविदास पुरा छोला रोड के श्री महेन्द्र कुमार विश्वकर्मा द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि 99 हजार 667 रूपये तथा 06 इब्राहिमगंज के पन्नालाल द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि 02 लाख 69 हजार 155 रूपये का भुगतान न करने पर उक्त बकायादारों की संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की।
इसके अलावा निगम के जोन क्र. 02 के अमले ने वार्ड क्र. 21 में 05 बकायादारों द्वारा जलअभिकर की राशि जमा न करने पर उनके विरूद्ध नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही की गई।

