भोपाल,21 फरवरी (आरएनएस)। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से बनें टपरे, चबूतरे, फर्शी, लोहे की जाली, एंगल, फास्ट फूड की गाड़ी, चार पहिया वाहन, काउंटर, सांची पार्लर के साथ ही फुटपाथों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण कर लगाई गई सब्जी, कपड़े, टेडीवियर की दुकानें हटवाई और ठेले, काउंटर, फ्रेम, बेंच, स्टैण्ड, काउंटर भट्टी, कुर्सी, लोहे के पाईप, तिरपाल आदि जप्त किए।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शनिवार को कोलार महावली रोड, चूना भटटी थाना, फाईन एवेन्यु फेस-2, राजवैद्य कालोनी, आलोक धाम, डी-मार्ट, सिग्नेचर 99, भदभदा चौराहा, सूरज नगर, सैर सपाटा, पीएनटी चौराहा, मालवीय नगर, न्यू मार्केट काटजू हास्पिटल, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, केम्पियन स्कूल, 10 नंबर स्टॉप, एम.पी.नगर जोन-1, डी.बी.मॉल, एम.पी.नगर थाना, आईएसबीटी, अयोध्या बायपास, प्रभात चौराहा, अषोका गार्डन, रेल्वे स्टेषन प्लेटफार्म नंबर-1, चांदबढ़, अषोका गार्डन परिहार चौराहा, रॉयल मार्केट, एलबीएस हास्पिटल, बुधवारा, चौक बाजार, आजाद मार्केट, जुमेराती, भानपुर, षिव नगर, भानपुर चौराहा, विदिषा रोड गौर मेरिज गार्डन, कबाडख़ाना आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए भानपुर शिव नगर क्षेत्र से अवैध बनें चबूतरे व फर्शी, मालवीय नगर पत्रकार भवन के पास से 03 अवैध टपरे, कोलार राजवैद्य कालोनी, अयोध्या बायपास, बुधवारा चौराहा, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 01 से चांदबढ़ तक क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए आवागमन में बाधक 80 दो पहिया व चार पहिया वाहन को हटाने के साथ ही फुटपाथों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण कर लगाई गई सब्जी, कपड़े, टेडीवियर की दुकानें एवं दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया और 03 ठेले, 03 काउंटर, 04 फ्रेम, 05 बेंच, 02 स्टैण्ड, 01 काउंटर भट्टी, 03 कुर्सी, 07 लोहे के पाईप, 01 तिरपाल सहित विभिन्न प्रकार का सामान जप्त किया।

