रवि किशन की आगामी रोमांटिक थ्रिलर वेब सीरीज साइको सैयां का आधिकारिक ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें अनुद सिंह ढाका, तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चांदना भी प्रमुख किरदारों में हैं। उज्जैन, कटनी और जॉर्जिया के बैकग्राउंड पर बनी इस सीरीज की कहानी आम प्रेम-कहानियों से बिल्कुल अलग है। ट्रेलर एक फिल्मी रोमांस की तरह शुरू होता है, जो धीरे-धीरे अपने गहरे रहस्य को उजागर करता है। देखते ही देखते कहानी जुनून से बदले की ओर रुख कर लेती है।
साइको सैयां के ट्रेलर के साथ इसकी रिलीज तारीख का एलान भी किया गया है। यह सीरीज 25 फरवरी से एमएक्स प्लेयर पर दस्तक देने के लिए तैयार है। दर्शक इसका लुत्फ फ्री में उठा सकेंगे। तेजस्वी इस सीरीज के जरिए ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने चारू नाम की लड़की का किरदार निभाया है। ट्रेलर से संकेत मिलता है कि कहानी आपसी टकराव, बढ़ती आपराधिक शक्तियों, भावनात्मक हेरफेर और लगातार कमजोर होते रिश्तों पर केंद्रित है।

