धमतरी, 22 फरवरी (आरएनएस)। स्थानीय संघ, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, धमतरी द्वारा 22 फरवरी को स्काउट गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल का जन्मदिन चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला संघ धमतरी के अध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्णा राम साहू एवं गजानंद साहू उपाध्यक्ष जिला संघ धमतरी एवं डॉक्टर मंजूषा साहू उपाध्यक्ष स्थानीय संघ ने अपनी गरिमा में उपस्थिति प्रदान की । कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्काउट एवं गाइड्स स्थानीय संघ के अध्यक्ष नेतू राम यादव ने की। चिंतन दिवस के अवसर पर बौद्धिक परिचर्चा एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्काउट एवं गाइड सदस्यों में सेवा, अनुशासन, भाईचारा एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना से हुआ, जिसमें विभिन्न धर्मों के प्रार्थनाएं प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर उपस्थित स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व शांति, सामाजिक समरसता एवं मानव कल्याण की कामना की। ौद्धिक परिचर्चा सत्र में वक्ताओं ने चिंतन दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कृष्णा राम साहू एवं गजानंद साहू ने स्काउटिंग की मूल भावना मुस्कुराइये, कोशिश कीजिये, तैयार व सेवा को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। नेतु राम यादव जी ने कहा कि स्काउट एवं गाइड आंदोलन युवाओं को चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता तथा समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है। वहीं डॉ. मंजूषा साहू ने चिंतन दिवस के बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस अवसर पर हमें मानवता के लिए जीवन जीने की प्रेरणा लेना चाहिए । मुख्य अतिथि गणेश प्रसाद साहू ने कहा कि हमें इस बात पर चिंतन करने की आवश्यकता है कि हमें जो जिम्मेदारियां मिली है उसका हम ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। अधिक से अधिक लोगों को स्काउटिंग से जोड़कर सुनागरिक तैयार करने में अपना मूल्य सहयोग प्रदान कर ब्लॉक,जिला व प्रदेश का नाम स्काउटिंग के क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में स्थापित करें। आज हमें इस ओर चिंतन करने की आवश्यकता है। प्रतिभागियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लिया। जिला संघ के पादाधिकारियों व स्थानीय संघ के पादाधिकारियों, के साथ ही स्काउटर हेमंत कुमार साहू, आकाश गिरी गोस्वामी, भूपेंद्र कुमार सोनी ,दुष्यंत कुमार सिन्हा,डॉ के.के. तिवारी व गाइडर योगिता कंवर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।साथ ही नत्थु जी जगताप हायर सेकेंडरी स्कूल, सेजेस हटकेश्वर व मॉडल स्कूल धमतरी के स्काउट गाइड बच्चों ने सहभागिता प्रदान की । सभी ने अनुशासन, सहयोग एवं एकता का परिचय देते हुए आयोजन को सफल बनाया।
इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि स्काउटिंग केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक प्रेरणादायक शैली है, जो युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करती है। कार्यक्रम का संचालन भारत स्काउट एवं गाइड्स एवं जिला संघ धमतरी के सचिव सोहनलाल साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन हेमंत कुमार साहू ने किया।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

