0 थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही
जांजगीर-चांपा, 22 फरवरी (आरएनएस)। आरोपी के विरुद्ध धारा 64,64(2),(द्व), 69, 351(3) बीएलएस 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर चांपा:- आरोपी विजय कुमार केवट द्वारा नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर डरा धमका कर, सुनेपन का फायदा उठाकर अनाचार किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किए जाने से दिनांक 22.02.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक क मनोहर सिन्हा, सउनि प्रतिभा राठौर, प्र.आर.गजाधर पाटनवार ,आरक्षक रज्जू रात्रे, रज्जू टंडन, बृजपाल बर्मन ,संदीप सोनंत, नारायण भानू , योगेश यादव का सराहनीय योगदान रहा।
0

