-मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल व स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित
सोहावल-अयोध्या 22 फरवरी (आरएनएस)। निषाद पार्टी से टिकट लेकर बीकापुर विधानसभा से चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे पार्टी के नेता और समाजसेवी कुड़ौली निवासी करुणाकर पाण्डेय उर्फ बब्बू के घर शुरू हो रही श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में सुबह बड़े काफिले के साथ कलश यात्रा निकली जो ज्वाला मां मंदिर तक पहुंची और सरयू तट ढेमवा घाट से जल भरकर वापस लौटी । इस यात्रा का समापन परिवार ने सामाजिक सेवा कर किया। इस अवसर पर लगभग 10000 लोगों में उपहार बाँटा गया। शामिल महिलाओं को साड़ी पुरुषों को कंबल मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित कर पुण्य कमाया। सुबह से शाम तक चले इस वितरण समारोह में विधानसभा से जुड़े अनेक गांव से लोग पहुंचे। सोमवार से शुरू हो रही इस भागवत कथा के कथावाचक कामाख्या धाम के महंथ इंद्रेश कौशिक जी महाराज होंगे। जिनके मुखारविन्दु से लोगों को कथा सुनने को मिलेगी। आगामी 2 मार्च को भंडारे का आयोजन किया गया है। मौजूद लोगों में राकेश पाण्डेय,अरुणाकर पाण्डेय , रत्नाकर पाण्डेय , सोनू, मोनू, राकेश पाण्डेय , अनुभव पाण्डेय, पवन तिवारी एडवोकेट, संजीव सिंह आदि के साथ बड़ी संख्या में महिला पुरुष और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

