अयोध्या 22 फरवरी (आरएनएस)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा महिलाओं हेतु आय सृजन गतिविधियां विषय पर 10 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन पिठला गांव में किया गया प् यह प्रशिक्षण कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 30 ग्रामीण युवतियों व महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता की स प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओ को कागज़ के लिफाफे, कैरी बैग, विभिन्न आकार प्रकार व रंगों की मोमबत्तियां, साबुन आदि बनाने की विधि का प्रदर्शन किया गया स महिलाओ को स्वयं उत्पाद बना कर उसमें कुशलता हासिल करने का अवसर भी दिया गया । समापन समारोह में महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ साधना सिंह ने कहा कि यह महिलाओ के लिए केवल एक प्रशिक्षण ही नहीं है बल्कि आत्म- निर्भरता , आत्मविश्वास व आत्मसम्मान की दिशा में सशक्त कदम है स प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार से जोड़ कर उनको आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का महाविद्यालय द्वारा पूरा प्रयास किया जायेगा। महिला अध्यन केंद्र की अध्यक्ष डॉ पूनम सिंह ने महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीणों, युवाओ और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेकों योजनायें चल रही हैं उनका लाभ लेकर स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाऐं आगे बढ़ सकती है स डॉ अंजना राय के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया।

